Home West Bengal बंगाल में मोदी का बड़ा हमला, ‘बीजेपी आई तो घुसपैठियों पर कार्रवाई,...

बंगाल में मोदी का बड़ा हमला, ‘बीजेपी आई तो घुसपैठियों पर कार्रवाई, CAA से शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता’

7
0


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में आयोजित रैली में ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने घुसपैठ, नागरिकता और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बीजेपी का रुख साफ करते हुए कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ योगी ने भरे मंच से हिन्दुओं का नाम लेकर दुश्मनों ललकारा! गुस्सा देखकर विरोधियों में मची खलबली!

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) शरणार्थियों को नागरिकता देने के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने खास तौर पर मतुआ और नामशूद्र समुदाय का जिक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि ये लोग संविधान के दायरे में सुरक्षित हैं और बीजेपी सरकार बनने पर उनकी नागरिकता प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब अवैध रूप से रह रहे लोगों को बंगाल छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल में भय और हिंसा का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य को तृणमूल कांग्रेस के ‘डर’ से मुक्त कराने का अवसर है और बीजेपी के नेतृत्व में एक विकसित पश्चिम बंगाल की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने आलू किसानों की स्थिति को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा और कहा कि तृणमूल की नीतियों ने किसानों का भविष्य खराब किया है। उन्होंने ऐलान किया कि बीजेपी सत्ता में आने पर राज्य सरकार के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करेगी और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला मतदाताओं से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां-जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, वहां बीजेपी को बड़ी जीत मिली है, इसलिए वे एकजुट होकर पार्टी का समर्थन करें। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here