मथुरा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और शव बरामद किया गया है, जिससे अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पंजाब निवासी यश भल्ला उर्फ युवराज का शव आज केशीघाट के पास देवराह बाबा घाट किनारे से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शव की हालत क्षत-विक्षत थी। 10 तारीख को हुए इस हादसे में यश भल्ला यमुना के तेज बहाव में डूब गए थे।
इसी दौरान सर्च ऑपरेशन में एक महिला मोनिका सहित एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया। NDRF की टीम लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही है और अब तक 15 लापता लोगों के शव मिल चुके हैं।
प्रशासन के अनुसार यमुना में नाव पलटने की इस घटना में कुल 16 लोग लापता हुए थे, जिनमें से 15 के शव बरामद किए जा चुके हैं। एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस और NDRF की टीमें ड्रोन की मदद से नदी और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।






