Home National नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन,पथराव-आगजनी, पुलिस का लाठीचार्ज; 50 से ज्यादा...

नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन,पथराव-आगजनी, पुलिस का लाठीचार्ज; 50 से ज्यादा हिरासत में, ट्रैफिक ठप

38
0

आज नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन अचानक उग्र रूप ले बैठा। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। सेक्टर-84 में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

ALSO READ दिल्ली-लखनऊ की बैठकों से गरमाई यूपी की सियासत, बीजेपी में बड़े फेरबदल के संकेत तेज

इस पूरे घटनाक्रम में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, वहीं एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शन का असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ा है। नोएडा के कई प्रमुख मार्गों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिसके चलते यातायात को डायवर्ट करना पड़ा और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारी लगातार मजदूरों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर मजदूर को सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित कार्य वातावरण मिलना चाहिए। फिलहाल प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here