Home Political news दिल्ली-लखनऊ की बैठकों से गरमाई यूपी की सियासत, बीजेपी में बड़े फेरबदल...

दिल्ली-लखनऊ की बैठकों से गरमाई यूपी की सियासत, बीजेपी में बड़े फेरबदल के संकेत तेज

32
0

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है और सत्ता के गलियारों में बड़े बदलावों की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हो रही लगातार बैठकों ने यह साफ संकेत दे दिए हैं कि भाजपा आने वाले समय में कोई बड़ा सियासी कदम उठा सकती है।

ALSO READ अंबेडकर जयंती पर BJP का बड़ा आयोजन, रायबरेली में प्रतिमा अनावरण, लखनऊ में 11,000 दीपों से होगी भव्य दीपांजलि

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लखनऊ में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई बड़े चेहरे शामिल रहे। इस बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। तावड़े ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बैठक को “सार्थक और व्यापक चर्चा” बताते हुए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। इसी के समानांतर, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात को सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। पंकज चौधरी ने इसे संगठनात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा बताते हुए अमित शाह के नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इन दोनों घटनाओं को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। लगातार हो रही उच्चस्तरीय बैठकों से यह संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ संगठन में भी बड़ा फेरबदल कर सकती है। 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपनी रणनीति को और धार देने में जुटी है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या जल्द ही यूपी की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा? फिलहाल, इन बैठकों ने सियासी माहौल को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में बड़ी घोषणा की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here