Home Uttar Pradesh गैस संकट के बीच राहत,अब शादी वाले घरों को मिलेगी सिलेंडर में...

गैस संकट के बीच राहत,अब शादी वाले घरों को मिलेगी सिलेंडर में प्राथमिकता, प्रशासन ने बनाई खास व्यवस्था

35
0

देशभर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई-कई दिनों तक गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जैसे-जैसे शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यक्रमों का सीजन नजदीक आ रहा है, परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। गैस की कमी के कारण समारोह प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। इसी समस्या को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने राहत भरा फैसला लिया है।

अब जिन घरों में शादी या अन्य मांगलिक कार्यक्रम होने वाले हैं, उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था लागू की है, ताकि ऐसे परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदकों को शादी का कार्ड और आवश्यक दस्तावेज लेकर अर्दली बाजार स्थित जिलापूर्ति कार्यालय में आवेदन करना होगा। साथ ही उन्हें सिलेंडरों की जरूरत की संख्या भी बतानी होगी।

ALSO READ:यूपी की सियासत में ‘बड़ा खेल’! 2027 से पहले बंद कमरों में क्या पक रहा है?

जिला प्रशासन के निर्देश पर गैस एजेंसियां ऐसे आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए उनकी सूची रोजाना जिलापूर्ति कार्यालय को भेजेंगी। जिलापूर्ति अधिकारी केवी सिंह के मुताबिक, शादी वाले घरों को संबंधित एजेंसी से कमर्शियल गैस सिलेंडर का अस्थायी कनेक्शन लेना होगा। इसके लिए तय सुरक्षा राशि और शुल्क जमा करना होगा, जो समारोह समाप्त होने के बाद सिलेंडर लौटाने पर वापस कर दी जाएगी। प्रशासन का यह कदम गैस संकट के बीच शादी वाले परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिससे उनके महत्वपूर्ण कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here