Home National मंत्रोच्चारण के बीच PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 12...

मंत्रोच्चारण के बीच PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 12 KM रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

20
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भव्य कार्यक्रम के बीच दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। मंत्रोच्चारण के बीच हुए इस उद्घाटन के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। काला चश्मा, सफेद कुर्ता और जैकेट में पहुंचे पीएम मोदी ने जैसे ही हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया, पूरे इलाके में “जय श्री राम” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी।

ALSO READ आजमगढ़ में BJP बूथ अध्यक्ष का ‘हाफ एनकाउंटर’! अपनी ही सरकार पर उठे सवाल, MLC देवेंद्र प्रताप ने सीएम योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रधानमंत्री को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग कई किलोमीटर तक सड़कों के किनारे खड़े नजर आए। सुबह से ही समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जो पीएम की एक झलक पाने को उत्साहित दिखी।कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर स्थित गणेशपुर गांव से हुई, जहां एलिवेटेड हाईवे का प्रारंभिक बिंदु है। पिछले कई दिनों से इस आयोजन की तैयारियां चल रही थीं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने करीब 12 किलोमीटर लंबे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर पर रोड शो किया। इस दौरान हाईवे को दो हिस्सों में बांटा गया था—एक ओर प्रधानमंत्री का काफिला और दूसरी ओर बड़ी संख्या में खड़ी जनता। रास्ते भर पीएम मोदी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे और कई जगहों पर रुककर लोगों से जुड़ते नजर आए। इस पूरे मार्ग पर सांस्कृतिक झांकियों के जरिए देश की विविध परंपराओं और संस्कृतियों को दर्शाया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री डाट काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से आम लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब दिल्ली से देहरादून का सफर, जो पहले 4 से 5 घंटे का होता था, वह घटकर लगभग ढाई से 3 घंटे रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here