Home Crime नोएडा मजदूर आंदोलन में ‘फेक वीडियो’ का खेल! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती-कंचना...

नोएडा मजदूर आंदोलन में ‘फेक वीडियो’ का खेल! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती-कंचना यादव समेत कई पर FIR

117
0

नोएडा के औद्योगिक इलाके में चल रहे श्रमिक आंदोलन के बीच भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में राजद (RJD) की प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने मध्य प्रदेश का एक वीडियो नोएडा का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे माहौल बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि फेसबुक और ‘एक्स’ (ट्विटर) पर वायरल हो रहा वीडियो असल में एमपी के शहडोल का था, जहां पुलिस एक शराबी व्यक्ति को काबू कर रही थी।

ALSO READ:टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी के साथ किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन

लेकिन आरोपियों ने इस वीडियो को नोएडा के मजदूर आंदोलन से जोड़कर भ्रामक कैप्शन के साथ पोस्ट किया और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ प्रवक्ताओं पर ही नहीं, बल्कि अन्य सोशल मीडिया यूजर्स पर भी कार्रवाई की है। ‘एक्स’ हैंडल @ItsKtyni और फेसबुक प्रोफाइल ‘जितेंद्र शर्मा दौसा’ के खिलाफ भी अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि ये अफवाहें उस समय फैलाई गईं, जब सेक्टर-1 और सेक्टर-6 स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारी पहले से ही प्रदर्शन कर रहे थे और हालात संवेदनशील बने हुए थे।