नीतीश कुमार पर आधारित शॉर्ट फिल्म “मेरा नेता, मेरा अभिमान” का गुरुवार को जेडीयू कार्यालय में भव्य लॉन्च किया गया। इस मौके पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे, फिल्म में पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान को उजागर किया गया, कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी भी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान निशांत कुमार ने उन्हें संभालते हुए ढांढस बंधाया।
आगे की रणनीति पर निशांत का बयान
फिल्म देखने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने बीते दो दशकों में समाज के हर वर्ग अल्पसंख्यक, पिछड़े और महिलाओं के लिए काम किया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अब इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की होगी, उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देंगे।
Also Read – सुपौल में मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद बवाल, इलाके में तनाव
कार्यकर्ताओं से संवाद
कार्यक्रम के बाद निशांत कुमार ने जेडीयू कार्यालय में पार्टी के विधायकों, विधान पार्षदों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की उन्होंने अपने संदेश में कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
कुल मिलाकर, इस कार्यक्रम ने जहां नीतीश कुमार के विकास कार्यों को फिर से चर्चा में ला दिया, वहीं निशांत कुमार के भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी संकेत दे दिए हैं।






