Home Breaking News मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर सियासत तेज, अलग कोटे की मांग पर...

मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर सियासत तेज, अलग कोटे की मांग पर छिड़ी बहस

20
0

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की मांग के बाद देशभर में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है, इस मुद्दे पर अलग-अलग नेताओं और संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

खालिद रशीद फिरंगी महली का बयान

खालिद रशीद फिरंगी महली ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संसद में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के नाम पर कई कानून बनाए जाते हैं, जैसे तलाक से जुड़े कानून, लेकिन जब महिला आरक्षण बिल की बात आती है तो मुस्लिम महिलाओं को अलग से आरक्षण क्यों नहीं दिया जाता, उन्होंने सवाल उठाया कि यदि न्याय और अधिकार की बात हो रही है, तो इसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

सपा नेताओं का समर्थन

समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि महिला आरक्षण का उद्देश्य सभी महिलाओं को मुख्यधारा में लाना होना चाहिए, उन्होंने कहा कि आरक्षण के भीतर भी आरक्षण होना जरूरी है, ताकि हर वर्ग की महिलाओं को समान अवसर मिल सके।

बीजेपी नेताओं का विरोध

वहीं, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने इस मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं का कोई धर्म या जाति नहीं होती, इसलिए आरक्षण को धार्मिक आधार पर बांटना उचित नहीं है।

राज्य मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय राजनीतिक दलों का अपना होता है कि वे किसे टिकट दें, लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या केवल मुस्लिम महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बढ़ती राजनीतिक गर्माहट

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। जहां एक ओर इसे सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की दिशा में कदम बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे धर्म आधारित राजनीति का हिस्सा बताकर विरोध भी किया जा रहा है, आने वाले समय में यह मुद्दा और अधिक चर्चा और सियासी रणनीति का केंद्र बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here