Home Crime वाराणसी में झंडे को लेकर बवाल,पथराव में ACP समेत कई पुलिसकर्मी घायल,...

वाराणसी में झंडे को लेकर बवाल,पथराव में ACP समेत कई पुलिसकर्मी घायल, गांव में तनाव

139
0

वाराणसी में अंबेडकर जयंती के बाद झंडे को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पथराव में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अंबेडकर जयंती के दिन मंदिर के गेट पर अंबेडकर का झंडा लगाया गया था। अगले दिन झंडा हटाने और दूसरे झंडे लगाए जाने की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश बढ़ गया।

ALSO READ:BJP मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में नियुक्तियां पर बैठक जारी ? बंद कमरे से आया बड़ा अपडेट

इसी बीच पोस्टर जलाने की अफवाह ने माहौल को और गरमा दिया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और झंडा दोबारा लगाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और पथराव शुरू हो गया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालात काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में फिलहाल तनाव बना हुआ है।