Home Uttar Pradesh लखनऊ वासियों को बड़ी राहत,आधार कार्ड सही कराने की प्रक्रिया हुई तेज,...

लखनऊ वासियों को बड़ी राहत,आधार कार्ड सही कराने की प्रक्रिया हुई तेज, DG ने किया उदघाटन

Filmitics
लखनऊ वासियों को बड़ी राहत,आधार कार्ड सही कराने की प्रक्रिया हुई तेज, DG ने किया उदघाटन

लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा का विस्तार हुआ है। शहर के प्रधान डाकघर में अब आधार कार्ड बनवाना और अपडेट कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है। बढ़ती भीड़ और लोगों की जरूरत को देखते हुए यहां आधार सेवाओं के काउंटरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।

पहले जहां केवल 4 काउंटरों पर आधार से जुड़े काम होते थे, वहीं अब इन्हें बढ़ाकर 8 कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था का उद्घाटन महानिदेशक, डाक सेवा जितेंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार और चीफ पोस्ट मास्टर अवधेश मिश्रा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। अब न सिर्फ काउंटरों की संख्या बढ़ी है, बल्कि लोगों को अवकाश के दिनों में भी आधार अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी। इससे कामकाजी लोगों को खास राहत मिलने की उम्मीद है।
नई व्यवस्था का असर तुरंत देखने को भी मिला। आधार अपडेट कराने आए एक व्यक्ति ने बताया कि उनका काम महज 20 मिनट में पूरा हो गया, जो पहले के मुकाबले काफी तेज है। उन्होंने डाकघर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब लंबी लाइन और इंतजार की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

स्पष्ट है कि प्रधान डाकघर में “सुपर आधार केंद्र” की शुरुआत लखनऊ वासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह पहल न सिर्फ सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाएगी, बल्कि सरकारी सुविधाओं तक आम लोगों की पहुंच भी और आसान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here