Home bollywood विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट, वीडियो हुआ वायरल

12
0

क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्हें पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इस कपल को देखकर काफी खुश नजर आए।

एयरपोर्ट पर साथ दिखे विराट और अनुष्का

वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट बार-बार पीछे मुड़कर अनुष्का को देख रहे थे और उन्हें साथ आने का इशारा कर रहे थे दोनों ने मीडिया कैमरों से दूरी बनाए रखी और बिना रुके सीधे अपनी कार की तरफ बढ़ गए। इसके बाद दोनों तुरंत कार में बैठकर रवाना हो गए।

Also Read- कानपुर डबल मर्डर केस: पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

वृंदावन जाने की अटकलें

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि विराट और अनुष्का वृंदावन जा रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह कपल प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा सकता है।एक यूजर ने लिखा, “पक्का प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहे हैं।” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये अक्सर वहां जाते हैं।”हालांकि, कपल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी जा चुके हैं आश्रम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जा चुके हैं। दोनों को आध्यात्मिक जगहों पर जाते हुए कई बार देखा गया है।फैंस का मानना है कि दोनों अपनी व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर शांति और आशीर्वाद लेने वहां जाते हैं।

अनुष्का का सिंपल लुक पसंद आया

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा का सादा और खूबसूरत अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने हल्के क्रीम रंग का सूट पहना हुआ था। इसके साथ गले में तुलसी की माला और माथे पर बिंदी लगाई हुई थी।उनका सिंपल और ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सादगी में भी वह बेहद सुंदर लग रही हैं।

विराट का स्टाइलिश अंदाज

वहीं विराट कोहली ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए। उनका कैजुअल लुक भी फैंस को काफी पसंद आया। हमेशा की तरह विराट काफी फिट और स्टाइलिश दिख रहे थे।

2017 में हुई थी शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में निजी समारोह में शादी की थी। उनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी।

दो बच्चों के माता-पिता हैं कपल

यह कपल 2021 में पहली बार माता-पिता बना था, जब बेटी वामिका का जन्म हुआ। इसके बाद 2024 में अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को जन्म दिया।

बच्चों की प्राइवेसी का रखते हैं ध्यान

विराट और अनुष्का अपने बच्चों की निजता को लेकर काफी सजग रहते हैं। दोनों ने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया है।फैंस इस कपल को बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानते हैं। एयरपोर्ट वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here