Home Crime जालौन में फसल खराब होने से परेशान किसान की आत्महत्या, परिवार में...

जालौन में फसल खराब होने से परेशान किसान की आत्महत्या, परिवार में मातम

9
0

जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के धमनी गांव में आर्थिक तंगी और फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, धमनी गांव निवासी अवधेश अवस्थी (45 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस वर्ष उनकी मटर और गेहूं की फसल खराब हो गई थी, जिससे वह काफी समय से आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके दो बच्चों की शादी भी तय होनी थी, जिसके चलते वे और अधिक चिंतित रहने लगे थे।

ALSO READ:पंजाब में बेअदबी मामलों पर सख्ती: PBI ने जारी की नई SOP, जांच होगी समयबद्ध और पारदर्शी

परिजनों के अनुसार, सोमवार को अवधेश अवस्थी खेत पर भूसा उठाने के लिए गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब परिजन उन्हें देखने खेत पर पहुंचे तो वह गमछे के सहारे पेड़ से लटके मिले। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिरसाकलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक के परिवार में पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अवधेश अवस्थी मेहनती किसान थे, लेकिन फसल खराब होने से वह काफी परेशान चल रहे थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here