Home Crime यमुना एक्सप्रेस-वे हत्याकांड का खुलासा,मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे हत्याकांड का खुलासा,मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

19
0

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना बलदेव पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या कर शव फेंकने वाले दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल मामला यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 130.8 किलोमीटर, नोएडा से आगरा की ओर का है, जहां एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया। गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे .315 बोर, 4 खोखा कारतूस, 4 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त हौण्डई ऑरा कार (UP 14 RT 4857), हत्या में इस्तेमाल पाना और पेचकश, साथ ही मृतका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और एक लाल पर्स बरामद किया है।

मृतका की पहचान निकिता चंद, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी खेर बनुआ थाना गौरी बाजार, जिला देवरिया के रूप में हुई । पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हत्या के बाद फरार हो गए थे।

फिलहाल दोनों घायल आरोपियों का इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here