Home Political news 2027 चुनाव: अखिलेश यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, दूध पर...

2027 चुनाव: अखिलेश यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, दूध पर MSP और 24 घंटे में गन्ना भुगतान का वादा

15
0

अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच किसानों को लेकर एक और बड़ा चुनावी वादा किया है, शनिवार को गाजियाबाद में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उनकी सरकार बनती है, तो दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू किया जाएगा और गन्ना खरीद के 24 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी के चुनावी एजेंडे में किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता पर है, इससे पहले भी वे प्रदेशवासियों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 40,000 रुपये पेंशन देने का वादा कर चुके हैं।

किसान आयोग बनाने की तैयारी

अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि पार्टी एक किसान आयोग के गठन पर विचार कर रही है, यह आयोग किसानों की समस्याओं की सुनवाई करेगा और उनकी मांगों को कानूनी प्रक्रिया के तहत तय समय सीमा में हल करने के लिए एक मजबूत फ्रेमवर्क तैयार करेगा, यह सभी बड़े फैसले उन्होंने गाजियाबाद में आयोजित विजन इंडिया कॉन्क्लेव के दौरान लिए, जहां वे कुछ कारणों से लखनऊ से वर्चुअली जुड़े।

Also Read – समाजवादी पार्टी के लोग पूरे प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं : ओमप्रकाश राजभर

मुफ्त बिजली और फ्लैट रेट योजना

पार्टी ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है, इसके अलावा हर कनेक्शन पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और उसके बाद बिजली पर फ्लैट रेट लागू करने की योजना भी सामने रखी गई है, पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, विजन इंडिया कॉन्क्लेव में किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इन्हीं सुझावों और समस्याओं के आधार पर यह नीतियां तैयार की जा रही हैं।

2027 चुनाव के लिए तैयार हो रहा घोषणा पत्र

समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटी है। अखिलेश यादव विभिन्न वर्गों से संवाद कर चुनावी घोषणा पत्र तैयार करवा रहे हैं, किसान संवाद कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा है, ताकि किसानों की समस्याओं और सुझावों को सीधे समझकर उन्हें पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here