Home Uncategorized “डबल इंजन सरकार बनने का मार्ग हो रहा प्रशस्त”पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों...

“डबल इंजन सरकार बनने का मार्ग हो रहा प्रशस्त”पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर बोले सीएम धामी

10
0

पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम 4 मई को आएंगे इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश साफ तौर पर नजर आ रहा है और टीएमसी व कथित सिंडिकेट व्यवस्था के खिलाफ बदलाव की लहर चल रही है।

धामी ने कहा कि एग्जिट पोल में भीयही संकेत मिल रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वास्तविक मतगणना के दिन भी नतीजे इसी दिशा में जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में “डबल इंजन” सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में एक स्पष्ट ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां जनता विकास, स्थिरता और निर्णायक नेतृत्व के लिए डबल इंजन सरकारों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही विश्वास पश्चिम बंगाल में भी दिख रहा है।

धामी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से बंगाल में विकास की रफ्तार धीमी रही है, कानून व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं और युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराया है। उन्होंने कहा कि कई अहम विकास परियोजनाएं भी अधूरी पड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता बदलाव चाहती है—ऐसा बदलाव जो विकास को गति दे, कानून व्यवस्था को मजबूत करे और युवाओं को नए अवसर प्रदान करे।धामी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि का पूरा लाभ बंगाल के लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर डबल इंजन की सरकार बनती है तो पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here