Home Breaking News अखिलेश यादव के कदम की बृजभूषण ने की सराहना बोले—“राजनीति से ऊपर...

अखिलेश यादव के कदम की बृजभूषण ने की सराहना बोले—“राजनीति से ऊपर मानवीय संवेदनाएं”

33
0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात को लेकर सियासी हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव के इस कदम की सराहना करते हुए इसे “राजनीतिक बड़प्पन” का उदाहरण बताया है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मानवीय संवेदनाएं सबसे ऊपर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के सुख-दुख में साथ खड़ा होना स्वस्थ राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है और इसे बनाए रखना जरूरी है। साथ ही उन्होंने अनुपमा जायसवाल के घायल होने पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह स्वयं भी जल्द ही उनसे मिलने मेदांता अस्पताल जाएंगे।

दरअसल, बहराइच में विरोध प्रदर्शन के दौरान अपना पुतला जलाए जाने के समय झुलसीं अनुपमा जायसवाल का हालचाल लेने अखिलेश यादव मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अखिलेश यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की थी । जिसमे उन्होंने उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय रिश्तों का महत्व अलग है। सकारात्मक राजनीति की यही परंपरा हमें एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की सीख देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here