Home Bihar कंगना रनौत से जोड़ा गया चिराग पासवान का नाम, तेज प्रताप यादव...

कंगना रनौत से जोड़ा गया चिराग पासवान का नाम, तेज प्रताप यादव के बयान से मचा सियासी बवाल

32
0

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है, अक्सर उनसे यह सवाल पूछा जाता है, और उनकी मां भी चाहती हैं कि वे जल्द शादी करें। इसी बीच अब इस निजी मुद्दे ने सियासी रंग ले लिया है, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने चिराग पासवान का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ जोड़ दिया।

तेज प्रताप यादव का विवादित बयान

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने कहा कि “चिराग पासवान हिरोइन के चक्कर में पड़े हैं।” हालांकि शुरुआत में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह कौन हिरोइन हैं, तो उन्होंने जवाब दिया “सबको पता है… कंगना रनौत…” इस बयान के बाद सियासत और सोशल मीडिया दोनों जगह बहस तेज हो गई है।

अक्सर उन्हीं के साथ दिखते हैं

जब तेज प्रताप यादव से यह कहा गया कि चिराग पासवान पहले ही कंगना रनौत के साथ किसी भी रिश्ते से इनकार कर चुके हैं, तो उन्होंने जवाब दिया “अब क्या संबंध है या नहीं, हम नहीं जानते… लेकिन अक्सर तो वो उन्हीं के साथ दिखते हैं।”

कंगना रनौत ने पहले ही किया है इनकार

गौरतलब है कि कंगना रनौत पहले ही इन अटकलों को खारिज कर चुकी हैं, एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि चिराग पासवान उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था “अगर रोमांस होना होता तो अब तक हो चुका होता… आज हमारे बच्चे होते।”

फिल्म और पब्लिक अपीयरेंस से बढ़ी चर्चा

चिराग पासवान और कंगना रनौत ने साल 2011 में फिल्म मिले ना मिले हम में साथ काम किया था, इसके अलावा दोनों को कई बार संसद परिसर में भी साथ देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं।

क्या बढ़ेगा विवाद?

तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद अब नजरें चिराग पासवान की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं, क्या वे इस पर जवाब देंगे, या इसे नजरअंदाज करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा, फिलहाल, निजी जिंदगी पर दिए गए इस बयान ने सियासत में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here