बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पांच वर्षीय बालिका के साथ अनुचित हरकत करने का आरोप लगा है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला नवानगर शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां पढ़ने वाली एक पांच वर्षीय बालिका ने घर पहुंचकर अपनी मां को स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया।
परिजनों के अनुसार, बच्ची ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की,
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का बयान दर्ज किया और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तो वहीं, आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।






