Home Education नर्सिंग कॉलेज में हंगामा: काउंसलिंग लिस्ट से नाम गायब, छात्राओं का भविष्य...

नर्सिंग कॉलेज में हंगामा: काउंसलिंग लिस्ट से नाम गायब, छात्राओं का भविष्य अधर में

38
0

नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, काउंसलिंग लिस्ट से नाम गायब होने पर भविष्य पर मंडराया संकट. थाना जवाँ क्षेत्र के कासिमपुर स्थित अलीगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उस समय हड़कंप मच गया जब ANM की छात्राओं ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग की लिस्ट में कॉलेज का नाम शामिल नहीं है, जिससे उनके भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में उन्हें नौकरी पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की बात कही। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर दावा किया कि कॉलेज चरागाह भूमि पर बनाया गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम कोल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित किया।

ALSO READ:बंगाल में ‘बुलडोजर मॉडल’ की अग्निपरीक्षा, क्या योगी का दांव बदलेगा सियासी समीकरण?

उन्होंने कॉलेज प्रशासन से जरूरी दस्तावेज पेश करने को कहा और छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही चरागाह भूमि पर कब्जे के आरोपों की भी जांच कराने का आश्वासन दिया गया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्राओं को गलतफहमी हुई है। उनका कहना है कि इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग एक अलग संस्था है, जिसका कॉलेज की मान्यता से सीधा संबंध नहीं है, और कॉलेज विधिवत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here