Home Uttar Pradesh Lucknow वेस्ट बंगाल में जहां जहां योगी ने किया प्रचार, BJP के परिणाम...

वेस्ट बंगाल में जहां जहां योगी ने किया प्रचार, BJP के परिणाम रहे धुंआधार!

बंगाल चुनाव 2026: जिन सीटों पर योगी ने किया प्रचार, वहां दिखा साफ असर दिखा, 22 में से 18 पर बीजेपी आगे चल रही है, खबर लिखे जाने तक बीजेपी कई सीटों पर बढ़त बनाए रही है।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रचार अभियान बीजेपी के लिए अहम साबित होता नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की थी। अब जब मतगणना के रुझान सामने आ रहे हैं, तो उन सीटों पर बीजेपी की मजबूत स्थिति उनके अभियान की प्रभावशीलता की ओर इशारा कर रही है।

22 सीटों पर फोकस, 18 पर बीजेपी की बढ़त

सीएम योगी ने कुल 22 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था। इन इलाकों में उनकी जनसभाएं और रोड शो काफी चर्चित रहे। रुझानों के मुताबिक, इन 22 सीटों में से 18 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 3 सीटों पर टीएमसी और 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। यह आंकड़ा साफ तौर पर दिखाता है कि जिन क्षेत्रों में योगी ने सीधे जाकर प्रचार किया, वहां बीजेपी को मजबूत बढ़त मिलती नजर आ रही है।

जहां-जहां योगी पहुंचे, वहां क्या रहा हाल?

योगी आदित्यनाथ ने सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको, चकदहा, उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा, धानेखाली और राजारहाट गोपालपुर जैसी सीटों पर जनसभाएं कीं। इसके अलावा बांकुडा, कल्याणी और दमदम में उन्होंने बड़े रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिनमें भारी संख्या में समर्थक जुटे।इनमें से अधिकांश सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार बढ़त में हैं, जैसे सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, माथाभांगा, धुपगुड़ी, बांकुडा, पिंगला, जॉयपुर,जोरासांको, चकदहा, नबद्वीप, कटवा, बागदाकल्याणी, दमदम और राजारहाट गोपालपुरइन सभी जगहों पर बीजेपी की बढ़त यह संकेत देती है कि संगठन और स्टार प्रचारकों की रणनीति असरदार रही।

टीएमसी और कांग्रेस का प्रदर्शन

हालांकि बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन कुछ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी है,धानेखाली,बोलपुर,गारबेटा, इन तीन सीटों पर टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं उदयनारायणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जो यह दिखाता है कि कुछ क्षेत्रों में विपक्ष अभी भी प्रभाव बनाए हुए है।धार्मिक और जनसंपर्क का मिश्रणअपने प्रचार अभियान के दौरान योगी आदित्यनाथ ने केवल राजनीतिक सभाएं ही नहीं कीं, बल्कि हुगली जिले के प्रसिद्ध बाबा तारकनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इस कदम को धार्मिक आस्था और जनसंपर्क दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया, जिसने स्थानीय मतदाताओं के बीच एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया।

क्या कहते हैं ये रुझान?

इन 22 सीटों के रुझान एक बड़े संकेत की ओर इशारा करते हैं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है स्टार प्रचारकों का प्रभाव चुनावी नतीजों पर पड़ता हैजमीनी स्तर पर किया गया आक्रामक प्रचार असर दिखाता है,बीजेपी ने रणनीतिक तरीके से महत्वपूर्ण सीटों पर फोकस किया, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में योगी आदित्यनाथ का प्रचार अभियान बीजेपी के लिए एक मजबूत आधार साबित होता दिख रहा है।22 में से 18 सीटों पर बढ़त यह दर्शाती है कि उनका जनसंपर्क, भाषण शैली और राजनीतिक संदेश मतदाताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचा।अब नजर अंतिम नतीजों पर है क्या ये रुझान जीत में बदलेंगे, या आखिरी राउंड में तस्वीर बदल जाएगी। लेकिन फिलहाल, इतना साफ है कि बंगाल की इस सियासी लड़ाई में योगी आदित्यनाथ की भूमिका अहम और प्रभावशाली रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here