Home #POLTICALNEWS #imran khan news “बंगाल और असम में सफलता पर जालौन में जश्न, नारी शक्ति की...

“बंगाल और असम में सफलता पर जालौन में जश्न, नारी शक्ति की भूमिका पर जोर”

10
0

जालौन के मुख्यालय उरई में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिली चुनावी सफलता को लेकर जोरदार उत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण किया गया, ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस मौके पर नारी शक्ति का आक्रोश, ईडी गठबंधन हुआ बेहोश जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और महिलाओं की जागरूक भागीदारी का परिणाम बताया। वहीं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जीत के लिए आभार व्यक्त किया।

ALSO READ:उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी पॉलीग्राफ टेस्ट सुविधा: अब अपराधियों से पूछताछ के लिए बाहर नहीं जाएगी पुलिस

जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का परचम लहराया है और जनता के विश्वास ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है।


उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनआशीर्वाद हमेशा सत्य, सेवा और समर्पण के साथ खड़ा रहता है, और अब राज्य विकास, सुरक्षा एवं समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन “लोकतंत्र की जीत” के नारों के साथ हुआ, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में और मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here