तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनके साथ मिलकर जश्न में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी साझा की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली यह अभूतपूर्व जीत संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने इस विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन को दिया।
उन्होंने आगे कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का प्रतीक है। यह जनादेश देश की जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों पर मुहर है।






