Home Uttar Pradesh Lucknow बंगाल नतीजों पर अरुण राजभर का अखिलेश यादव पर तंज: “दीदी हारीं,...

बंगाल नतीजों पर अरुण राजभर का अखिलेश यादव पर तंज: “दीदी हारीं, लेकिन यूपी में भैया की नींद उड़ी”

सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है।अरुण राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, “बंगाल में हारीं दीदी हैं, लेकिन भैया की नींद उत्तर प्रदेश में हराम हो रही है।”

उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।दरअसल, अरुण राजभर का यह तंज सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी की हार और उसके राजनीतिक असर को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके बयान का संकेत यह है कि बंगाल में हुए चुनाव परिणामों का असर यूपी की सियासत पर भी पड़ सकता है, खासकर विपक्षी दलों के मनोबल पर।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुभासपा और भाजपा गठबंधन के नेता लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

अरुण राजभर का यह बयान भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें विपक्ष को कमजोर और असहज दिखाने की कोशिश की जा रही है।वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here