Home Health News अंगदान करने वालों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की मांग, ब्रजेश पाठक से...

अंगदान करने वालों को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की मांग, ब्रजेश पाठक से BJP नेता की विशेष मांग!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अंगदान और देहदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। भाजपा नेता शशांक कुसुमेश और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर एक विशेष मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल में बाराबंकी जनपद से BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष शंशाक ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की और इस आशय का मांग पत्र सौंपा, इस दौरान किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हौसला प्रसाद भी शामिल रहे। विदित रहे कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट लंबे अरसे से देहदान जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर कार्य कर रहा है।

बीजेपी नेता ने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जो लोग अंगदान या देहदान जैसे महान कार्य करते हैं, उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाए। प्रस्ताव के तहत ऐसे दानदाताओं को “गार्ड ऑफ ऑनर” देने के साथ-साथ उनके परिवारजनों को भी सम्मानित करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि इस सम्मान को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जाए, ताकि समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित हों।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि अंगदान और देहदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। ऐसे में दानदाताओं और उनके परिवारों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना समाज में सकारात्मक संदेश देगा।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और इस प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा जनहित से जुड़े सुझावों का स्वागत करती है और इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो उत्तर प्रदेश अंगदान के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर सकता है और इससे लोगों में जागरूकता के साथ-साथ भागीदारी भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here