Home Bihar मंत्री बनने के बाद बोले निशांत कुमार “पिता के अधूरे सपनों को...

मंत्री बनने के बाद बोले निशांत कुमार “पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य”

25
0

बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, गुरुवार को हुए बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में निशांत कुमार समेत 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, शपथ लेने के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई अहम बातें कहीं।

बिहार की जनता का जताया आभार

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशांत कुमार ने सबसे पहले बिहार की जनता का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा, “मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने 2025 के चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाई। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ निभाने की कोशिश करूंगा।”

“पिता के अधूरे काम पूरे करना चाहता हूं”

निशांत कुमार ने कहा कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करना है, उन्होंने कहा “पिताजी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो काम किया है, मेरी कोशिश होगी कि उसे आगे बढ़ाया जाए और जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा किया जाए।”

Also Read – UP में बदला बिजली बिल सिस्टम: अब हर महीने 10 तारीख तक आएगा बिल, बकाया भी किस्तों में जमा होगा

रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

निशांत कुमार ने कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम करेगी, उन्होंने बताया कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य है, शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे

उन्होंने कहा कि “समृद्धि यात्रा” के दौरान जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश होगी।

महिलाओं के लिए योजनाओं पर विशेष जोर

निशांत कुमार ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया, उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया, पंचायत, नगर निगम और पुलिस भर्ती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई, महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10,000 की सहायता दी जा रही है, व्यवसाय सफल होने पर ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद भी दी जाएगी

सम्राट चौधरी को बताया “बड़े भाई जैसा”

निशांत कुमार ने कहा कि वे सम्राट चौधरी को लंबे समय से जानते हैं और उनके नेतृत्व में काम करेंगे, उन्होंने कहा “मैं सम्राट चौधरी जी को 2004 से जानता हूं। वो हमारे बड़े भाई जैसे हैं, पिताजी नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में हम बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।”

राजनीति में सक्रिय भूमिका की शुरुआत

मंत्री पद की शपथ के साथ ही निशांत कुमार ने अब सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से कदम रख दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में वे बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, फिलहाल, निशांत कुमार ने साफ कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता बिहार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जनता से किए गए वादों को पूरा करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here