सुभासपा द्वारा जारी नई सूची में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और मंचों में नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और अलग-अलग वर्गों में पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।सूची के मुताबिक, बिजनौर के सहाबुद्दीन अंसारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि देवरिया की सुनीता राजभर को महिला मंच का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।

वहीं हापुड़ के दीपक चौहान को पश्चिमांचल युवा मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को और सशक्त किया जा सके।इसके अलावा मैनपुरी के शत्रुघ्न पाल, राजेंद्र सिंह राठौर और फिरोजाबाद के प्रदीप कुमार परमार को भी प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इन नई नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।इसी बीच सुभासपा को राजनीतिक तौर पर भी मजबूती मिली है।

समाजवादी पार्टी और बुनकर मजदूर विकास समिति से जुड़े करीब 30 पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी को सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार विस्तार कर रही है और विभिन्न वर्गों के लोग इसकी नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

पार्टी में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम के साथ-साथ बुनकर मजदूर विकास समिति के कई प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हैं।वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने इस मौके पर संगठन विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताते हुए दावा किया कि इससे विपक्ष, खासकर अखिलेश यादव को राजनीतिक झटका लगा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो दर्जन से अधिक नेताओं को पार्टी में शामिल कराते हुए आगामी चुनावों से पहले अपनी ताकत बढ़ाने का संकेत






