Home Bihar पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: चिराग पासवान बोले- “युवाओं की आवाज...

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: चिराग पासवान बोले- “युवाओं की आवाज दबाना दुर्भाग्यपूर्ण”

12
0

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर शुक्रवार (08 मई, 2026) को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थियों के घायल होने की खबर सामने आई है, घटना के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है और विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।

इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को “दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय” बताया।

“लोकतंत्र में युवाओं को अपनी बात रखने का अधिकार”

चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि TRE-4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना गलत है।

उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज मांग रखने का पूरा अधिकार है, शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से अधिसूचना जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उनकी आवाज सुनने के बजाय लाठीचार्ज करना संवेदनशीलता और संवाद की भावना के विपरीत है।”

सरकार को दी सलाह

चिराग पासवान ने बिहार सरकार और प्रशासन से अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की, उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द TRE-4 की अधिसूचना जारी करनी चाहिए ताकि युवाओं के भविष्य और उनके धैर्य का सम्मान हो सके, हालांकि उन्होंने अभ्यर्थियों से भी धैर्य बनाए रखने की अपील की। चिराग ने कहा कि हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है, ऐसे में सरकार को थोड़ा समय दिया जाना चाहिए और उम्मीद है कि सकारात्मक पहल की जाएगी।

Also Read – अरबाज खान ने अंधेरी वेस्ट का लग्जरी अपार्टमेंट बेचा, 6.5 करोड़ में हुआ बड़ा सौदा

कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा

शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बिहार कांग्रेस ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, वह बेहद शर्मनाक है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां अब खुलकर सामने आ रही हैं और बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाई जा रही है।

TRE-4 को लेकर क्यों हो रहा प्रदर्शन?

दरअसल, बिहार में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी TRE-4.0 भर्ती अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है, इसी मांग को लेकर वे पटना में प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले चुका है और सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, आने वाले दिनों में TRE-4 भर्ती और अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर बिहार की राजनीति और गर्म हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here