Home Political news राज्यपाल ने संविधान की मर्यादा तोड़ी! TVK मुद्दे पर भड़के इमरान मसूद

राज्यपाल ने संविधान की मर्यादा तोड़ी! TVK मुद्दे पर भड़के इमरान मसूद

12
0

तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK को न्योता नहीं मिलने पर भड़के इमरान मसूद, बोले- “संविधान को रौंदने वाली बात”

तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा संवैधानिक और सियासी विवाद खड़ा हो गया है, विजय थलापति की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं होने के कारण राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया, इस फैसले के बाद विपक्षी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल के फैसले को “संविधान को रौंदने वाला कदम” करार दिया है।

“सबसे बड़ी पार्टी को मौका मिलना चाहिए” — इमरान मसूद

यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार सबसे बड़ी पार्टी को पहले सरकार बनाने का अवसर दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा, “गवर्नर को कानून और संविधान के हिसाब से चलना चाहिए, अगर सबसे बड़ी पार्टी बहुमत साबित नहीं कर पाती, तब दूसरी पार्टी को मौका दिया जा सकता है, लेकिन पहला अधिकार सबसे बड़ी पार्टी का होता है।” इमरान मसूद ने आगे कहा कि अगर DMK और AIADMK के बीच गठबंधन बनाकर सरकार बनाई जाती है तो यह जनता के जनादेश का अपमान होगा।

Also Read – मेरठ में नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी

कांग्रेस ने क्यों किया TVK का समर्थन?

कांग्रेस पार्टी द्वारा DMK से दूरी बनाकर TVK को समर्थन देने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेक्युलर राजनीति के साथ खड़ी रही है, उन्होंने कहा, “जब DMK मुश्किल दौर से गुजर रही थी तब कांग्रेस उसके साथ खड़ी थी, लेकिन हमारी प्राथमिकता ऐसी सरकार है जो संविधान और भाईचारे की बात करे, नफरत की राजनीति न करे।” उनके बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस तमिलनाडु में नए राजनीतिक समीकरण बनाने की तैयारी में है।

बंगाल हिंसा पर भी साधा निशाना

इमरान Masood ने पश्चिम बंगाल के चुनावी हालात और हिंसा पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद हो रही हिंसा गंभीर चिंता का विषय है और इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए उन्होंने कहा, “अगर हिंसा हो रही है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है? जनता जवाब चाहती है।”

तमिलनाडु में आगे क्या?

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है, TVK समर्थकों का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें मौका मिलना चाहिए, जबकि विरोधी दल बहुमत के आंकड़े का हवाला दे रहे हैं, राज्यपाल के अगले कदम और संभावित गठबंधन पर पूरे देश की नजर बनी हुई है, आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here