Home Cricket IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, RCB-हैदराबाद-गुजरात के बीच जबरदस्त टक्कर

IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, RCB-हैदराबाद-गुजरात के बीच जबरदस्त टक्कर

26
0

आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। हर मुकाबले के बाद अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी, लेकिन इतना साफ हो गया है कि दो टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दोनों टीमों ने अब तक 11-11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्हें केवल तीन जीत मिली हैं। यानी दोनों के खाते में सिर्फ 6 अंक हैं। हालांकि उनके तीन मुकाबले अभी बाकी हैं, लेकिन सभी मैच जीतने के बावजूद वे अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच पाएंगी, जो प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए काफी मुश्किल माना जा रहा है।

अब ये दोनों टीमें भले ही टॉप-4 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हों, लेकिन अपने बाकी मुकाबलों में दूसरी टीमों का समीकरण जरूर बिगाड़ सकती हैं।

वहीं दूसरी ओर अंक तालिका में टॉप की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि शीर्ष तीन टीमों के अंक लगभग बराबर हैं, जिससे नंबर-1 स्थान की लड़ाई भी काफी रोमांचक हो गई है।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी,सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तीनों टीमें लगातार जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। ऐसे में आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि कौन सी टीमें अगले दौर का टिकट हासिल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here