Home Crime लिसाड़ी गेट में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 हथियार तस्कर गिरफ्तार

लिसाड़ी गेट में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 हथियार तस्कर गिरफ्तार

19
0

मेरठ पुलिस ने अपराध और अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अविनाश पांडे के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अधबने तमंचे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस ने मौके से मोईन, शादाब, अमजद, दिलशाद और हसीन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में अवैध हथियारों का निर्माण और सप्लाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह गिरोह सोशल मीडिया और विभिन्न मोबाइल एप्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर हथियारों की डिलीवरी करता था।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हाल ही में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुए कई गोलीकांड में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई भी इसी गैंग ने की थी। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और इनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़े जाने से क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकेगी। एसपी सिटी विनायक भोंसले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here