Home Breaking News अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का...

अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

19
0

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा
यादव के पति और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह तड़के प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे। वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे और राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण अक्सर चर्चाओं में रहते थे। प्रतीक यादव के निधन की सूचना के बाद परिवार, समर्थकों और राजनीतिक नेताओं में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here