Home Crime चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया से एक और आरोपी राजकुमार सिंह गिरफ्तार

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया से एक और आरोपी राजकुमार सिंह गिरफ्तार

8
0

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक बड़ी सफलता मिली है। बलिया निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब सीबीआई ने बलिया के ही रहने वाले राजकुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के करीबी नेता और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के बाद पूरे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई थी, जिसके बाद मामले की जांच CBI को सौंप दी गई थी।

जांच के दौरान बलिया जिले के रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह का नाम सामने आया। सीबीआई को सूचना मिली थी कि आरोपी हरिद्वार से अपने परिवार के साथ वापस लौट रहा है। इसी इनपुट के आधार पर सीबीआई टीम ने मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया और स्थानीय छपार पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी से लंबी पूछताछ की गई, जिसमें हत्या से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। वहीं, सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। उधर, आरोपी के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अपने बेटे की गतिविधियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि राजकुमार अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह काम की तलाश में जा रहा है। फिलहाल, सीबीआई इस पूरे नेटवर्क और हत्या के पीछे रची गई साजिश की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here