Home Crime बीसलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग करने वाले तीन आरोपी तमंचों समेत...

बीसलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग करने वाले तीन आरोपी तमंचों समेत गिरफ्तार

8
0

पीलीभीत जिले की बीसलपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग और मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में जिलेभर में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बीसलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल सिंह उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम सिसारा अकरराज, मान सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी सिसारा अकरराज तथा ओमपाल उर्फ उपदेश पुत्र शिवशंकर दयाल निवासी ग्राम ढकिया महक के रूप में हुई है।

ALSO READ:भदोही पुलिस को बड़ी सफलता, 3 करोड़ रुपये का 604 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बीसलपुर उल्लिका पुलिया के पास दबिश दी, जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने लाल सिंह उर्फ छोटू के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। वहीं मान सिंह के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर मिले। तीसरे आरोपी ओमपाल उर्फ उपदेश के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार 18 मई को वादी लेखराज पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम ढकिया महक ने थाना बीसलपुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक सतीश चंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक मोहित सिंह, हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार, कांस्टेबल परमजीत और कांस्टेबल पुष्पेंद्र की अहम भूमिका रही।

बीसलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here