Home Breaking News लोजपा (रामविलास) का यूपी 2027 चुनावी बिगुल: चिराग पासवान के नेतृत्व में...

लोजपा (रामविलास) का यूपी 2027 चुनावी बिगुल: चिराग पासवान के नेतृत्व में 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान

14
0

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है, पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राज्य की सभी 403 सीटों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, पार्टी का कहना है कि यह चुनाव पूरी ताकत और संगठनात्मक मजबूती के साथ लड़ा जाएगा, और इसके लिए बूथ स्तर तक तैयारी शुरू कर दी गई है।

‘अपना नेता तैयार’ नारे के साथ पोस्टर लॉन्च

लोजपा (रामविलास) ने यूपी में अपना चुनावी पोस्टर भी जारी किया है, पोस्टर में लिखा है “क्यों मांगें उधार, जब अपना नेता तैयार” पोस्टर में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की तस्वीर प्रमुख रूप से दिखाई गई है, साथ ही बैकग्राउंड में डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित दलित महापुरुषों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

इसके अलावा पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘हेलीकॉप्टर’ और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की तस्वीरें भी पोस्टर में नजर आ रही हैं, जिनमें पूर्वी यूपी अध्यक्ष राजीव पासवान, मध्य यूपी अध्यक्ष अरविंद पासवान और जमुई सांसद व यूपी प्रभारी अरुण भारती शामिल हैं।

Also Read – मायावती से मिलने पहले पहुंचे कांग्रेस नेता बसपा प्रमुख ने नहीं दिया समय बढ़ी सियासी हलचल

दलित वोट बैंक पर फोकस

पार्टी नेताओं का दावा है कि पासी-पासवान समाज अब किसी अन्य नेतृत्व की ओर देखने की जरूरत नहीं महसूस करेगा, उनका कहना है कि चिराग पासवान समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं, पूर्वी यूपी अध्यक्ष राजीव पासवान के अनुसार, राज्य की करीब 105 विधानसभा सीटों पर पासी-पासवान समाज चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

सियासी बयानबाजी भी तेज

लोजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा है, पार्टी का आरोप है कि हाल के दिनों में पासी समाज के लोगों के खिलाफ घटनाएं बढ़ी हैं और उन्हें राजनीतिक संरक्षण नहीं मिल रहा, इसी के साथ पार्टी ने दावा किया है कि वह 2027 के चुनाव में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है।

लोजपा (रामविलास) का यह ऐलान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है, चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी का पूरा फोकस 2027 विधानसभा चुनाव पर है, जहां वह सभी 403 सीटों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here