Home Uttar Pradesh इटौंरा गांव पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी, 37 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का...

इटौंरा गांव पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी, 37 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

10
0


मऊ सदर विधानसभा के विधायक अब्बास अंसारी आज इटौंरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक निधि से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। करीब 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।


मऊ के इटौंरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अब्बास अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से बनने वाली 537 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।यह सड़क हरिजन बस्ती से लेकर चौहान बस्ती तक बनाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में लगभग 37 लाख रुपये की लागत आएगी।कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने पर कई जगहों पर फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।इस दौरान विधायक अब्बास अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और गांव-गांव सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है।

अब्बास अंसारी (विधायक, सदर विधानसभा)का बयान
“हमारी कोशिश है कि विधानसभा क्षेत्र का हर गांव विकास से जुड़े। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है और आगे भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।”ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि बरसात के दिनों में खराब रास्तों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इंटरलॉकिंग सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।फिलहाल इटौंरा गांव में सड़क निर्माण के शिलान्यास के साथ ही विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार होगी और आवागमन आसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here