Home Breaking News बिजनौर में विशाल उर्फ हमजा की घर वापसी, मंदिर में हुआ शुद्धिकरण

बिजनौर में विशाल उर्फ हमजा की घर वापसी, मंदिर में हुआ शुद्धिकरण

17
0

बिजनौर: बिजनौर में धर्म परिवर्तन के मामले में चर्चित किशोर विशाल उर्फ हमजा की घर वापसी हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में ढोल-नगाड़ों और विधि-विधान के साथ उसका स्वागत किया गया। परिजनों ने गांव के मंदिर में शुद्धिकरण संस्कार भी कराया। इस दौरान सदर विधायक सूची चौधरी के पति और भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी भी समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बिजनौर पुलिस विशाल उर्फ हमजा को अपने साथ लेकर बिजनौर कोतवाली पहुंची। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण विशाल को गांव के मंदिर लेकर पहुंचे, जहां पंडित विनोद गोस्वामी ने विधि-विधान से शुद्धिकरण कराया।

विशाल ने आरोप लगाया कि गांव काजीवाला निवासी वसीम ने उसे अपनी पुत्री से निकाह का लालच और धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 15 मई को विशाल के पिता कृष्ण कुमार के व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया था, जिसमें कश्मीर में विशाल का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। वीडियो देखने के बाद परिजन घबरा गए और बड़ी संख्या में पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी अभिषेक झा से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर आरोपी वसीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीम को कश्मीर भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here