उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत दे रही है, जौनपुर से लेकर मऊ तक सियासी हलचल तेज है और बाहुबली नेताओं की सक्रियता ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।
जौनपुर में नई सियासी जंग की आहट
पूर्वांचल की राजनीति हमेशा से बाहुबल और प्रभावशाली नेटवर्क के लिए जानी जाती रही है, इस समय जौनपुर की राजनीति में एक नई स्क्रिप्ट लिखी जा रही है सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से चर्चा में रहे बाहुबली नेता बृजेश सिंह की जौनपुर राजनीति में सक्रिय एंट्री ने मौजूदा समीकरणों को हिला दिया है, महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में बृजेश सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी।
धनंजय सिंह खेमे में बढ़ी बेचैनी
जौनपुर की राजनीति में मौजूदा समय में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता धनंजय सिंह को लेकर चर्चाएं तेज हैं, फिलहाल उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रही हैं।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अब जौनपुर में:
- एक तरफ धनंजय सिंह का मजबूत नेटवर्क
- दूसरी तरफ बृजेश सिंह समर्थित नया सियासी समीकरण
इन दोनों के बीच सीधी राजनीतिक टक्कर की संभावना जताई जा रही है।
बयान में दिखी राजनीतिक रणनीति
हाल ही में एक पॉडकास्ट में धनंजय सिंह ने बृजेश सिंह की एंट्री पर कहा: “लोकतंत्र है, सभी को राजनीति करने का अधिकार है…हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसे सिर्फ बयान नहीं बल्कि एक रणनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं।
बदलते गठजोड़ और नई समीकरण
सूत्रों के अनुसार, पूर्वांचल की राजनीति में अंदरूनी स्तर पर नए गठजोड़ भी बन रहे हैं, धनंजय सिंह की मुलाकातें और मंच साझा करने की गतिविधियां बृजभूषण शरण सिंह के साथ बढ़ी हैं, जिसे राजनीतिक लॉबिंग का हिस्सा माना जा रहा है, इसके अलावा मुख्यमंत्री स्तर पर भी हालिया बैठकों ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दी है।
Also Read – प्रशांत किशोर का बड़ा फैसला: अब आश्रम से चलेगा “जन सुराज” मिशन, जानिए पूरा मामला
मऊ में भी बड़ा सियासी बदलाव
पूर्वांचल की राजनीति सिर्फ जौनपुर तक सीमित नहीं है। मऊ से भी एक बड़ा राजनीतिक संकेत मिला है, अब्बास अंसारी अब तक SBSP के साथ जुड़े रहे थे, लेकिन अब उनके समाजवादी पार्टी की ओर झुकाव की चर्चा तेज हो गई है, हाल ही में उनका सपा कार्यालय में जाना और पार्टी नेताओं से मुलाकात करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
अब्बास अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे बेहद सहज और अनौपचारिक अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो ने उनके राजनीतिक बदलाव की अटकलों को और मजबूत कर दिया है।
क्या बदलने वाला है पूर्वांचल का राजनीतिक संतुलन?
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार:
- जौनपुर में शक्ति संघर्ष तेज हो सकता है
- नए जातीय और राजनीतिक गठबंधन उभर सकते हैं
- पंचायत और आगामी चुनावों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है
पूर्वांचल की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है, जौनपुर और मऊ की गतिविधियां साफ संकेत दे रही हैं कि आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं, अब देखना होगा कि यह सियासी हलचल किसे मजबूती देती है और किसका किला कमजोर होता है।





