Home Uncategorized गर्मी को देखते हुए गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल...

गर्मी को देखते हुए गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल के निर्देश

4
0

गोरखपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं और इसके बाद मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। इस दौरान उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और स्नेहपूर्वक दुलार किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं के खानपान, पानी और छायादार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रविवार प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया तथा अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश के बीच समय बिताया और गोसेवा की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर गोशाला के कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here