Home Breaking News “FIR से डरने वाले नहीं…” इकरा हसन का कानून व्यवस्था पर बीजेपी...

“FIR से डरने वाले नहीं…” इकरा हसन का कानून व्यवस्था पर बीजेपी सरकार को घेरा, उठाए गंभीर सवाल

26
0

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं, सहारनपुर के गंगोह स्थित ईस्सोपुर गांव पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

“यूपी में फरियादी पर ही FIR हो जाती है” — इकरा हसन

सपा सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में हालात ऐसे हैं कि न्याय मांगने वाले पर ही FIR दर्ज कर दी जाती है, उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से सवालों के घेरे में है और पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है, इकरा हसन ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में कई गंभीर घटनाएं हुई हैं, लेकिन न तो समय पर गिरफ्तारी हो रही है और न ही संतोषजनक कार्रवाई देखने को मिल रही है।

Also Read – नेताओं के लाइसेंसी हथियारों की जांच के आदेश पर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

“न्याय तभी जब परिवार संतुष्ट हो” — सपा सांसद

ईस्सोपुर में एक युवक आदित्य की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोप है कि इस मामले में एक से अधिक लोग शामिल हैं, उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की सांसद ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय की संतुष्टि नहीं मिलती, तब तक इसे सही न्याय नहीं कहा जा सकता।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

इकरा हसन ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विपक्ष न्याय की मांग करता है तो उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों की सुनवाई नहीं होती, जबकि प्रभावशाली लोगों के मामले आसानी से निपटा दिए जाते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में शिकायत करने वालों पर ही FIR दर्ज कर दी जाती है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

“FIR से डरने वाले नहीं” — इकरा हसन

अपने ऊपर दर्ज FIR का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा, “हम FIR से डरने वाले नहीं हैं हम गरीब, मजलूम और पीड़ितों की आवाज उठाते रहेंगे,” उन्होंने कहा कि वे न्याय और इंसाफ की लड़ाई को पूरी मजबूती और हौसले के साथ जारी रखेंगी।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज होती जा रही है, और यह मामला अब और अधिक तूल पकड़ता दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here