Home Crime ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, भोपाल पुलिस लेगी...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, भोपाल पुलिस लेगी 7 दिन की रिमांड

21
0

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पहले जबलपुर पुलिस ने उसे भोपाल पुलिस को हैंडओवर किया, जिसके बाद उसे भोपाल लाया गया है, पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और 7 दिन की रिमांड की मांग की जाएगी।

कोर्ट में पेशी की तैयारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समर्थ सिंह को दोपहर तक कोर्ट में पेश किया जाएगा, जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस उसकी रिमांड लेने की अपील करेगी, ताकि मामले से जुड़े अहम तथ्यों की जांच की जा सके।

12 मई से था फरार, घोषित था इनाम

जानकारी के मुताबिक, समर्थ सिंह 12 मई से फरार चल रहा था। उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था, शुक्रवार (22 मई) को वह जबलपुर जिला न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचा था, इस दौरान उसके वकील ने हाई कोर्ट में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी और अदालत को बताया था कि वह आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है।

Also Read – बिजली संकट पर सियासी संग्राम अखिलेश के हमले पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का पलटवार

पुलिस ने हिरासत में लेकर किया ट्रांसफर

सरेंडर के बाद जबलपुर कोर्ट परिसर में मौजूद समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और ओमती थाने ले जाया गया, जहां से उसे भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया, इस दौरान मौके पर काफी गहमागहमी देखी गई, ट्विशा के परिजनों की ओर से भी आपत्ति जताई गई थी कि आरोपी को हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार संबंधित अदालत या जांच अधिकारी के समक्ष पेश किया जाना चाहिए।

वकालत का लाइसेंस भी रद्द

बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह पेशे से वकील था, लेकिन मामले के बाद बार काउंसिल ने उसका वकालत का लाइसेंस रद्द कर दिया है, अब पुलिस की निगाहें कोर्ट से मिलने वाली रिमांड पर टिकी हैं, जिससे जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here