Home Political news लखनऊ में ऑटो चलाते दिखे ओमप्रकाश राजभर, सपा पर कसा तंज

लखनऊ में ऑटो चलाते दिखे ओमप्रकाश राजभर, सपा पर कसा तंज

18
0

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी ऑटो चलाते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच आज राजधानी लखनऊ में राजभर खुद सड़क पर ऑटो चलाते नजर आए और इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि “पहले मैं बनारस में टेंपो चलाता था। लोगों को चौक, गोदौलिया और लंका तक पहुंचाता था। आज फिर ऑटो चला रहा हूं और अब अखिलेश यादव को गंगा किनारे पहुंचाऊंगा।”

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि “जिस तरह से मेरी फोटो वायरल की जा रही थी, उसी का जवाब देने के लिए आज मैं खुद ऑटो चलाने निकला हूं। 2027 में इसी ऑटो पर लादकर समाजवादी पार्टी को मणिकर्णिका घाट पहुंचाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार उन्हें ट्रोल करने का काम कर रही है, लेकिन जनता सब देख रही है। राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का राजनीतिक सफाया तय है। उनका यह अंदाज अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here