Home Breaking News मुख्यमंत्री योगी ने किया श्रीराम कथा के भव्य मंच का पोस्टर विमोचन,...

मुख्यमंत्री योगी ने किया श्रीराम कथा के भव्य मंच का पोस्टर विमोचन, 1 जून से शुरू होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की कथा

44
0
सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में 1 से 9 जून तक आयोजित होगी श्रीराम कथा, तैयार हो रहा विशाल पंडाल

राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आगामी 1 से 9 जून तक आयोजित होने जा रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं, कथा आयोजन समिति ने विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित भव्य कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

श्रीराम मंदिर की तर्ज पर तैयार होगा भव्य मंच

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण तेजी से जारी है, कथा मंच को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

Also Read – भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को भाया ‘धामी मॉडल’ तीसरी बार सत्ता में वापसी का जताया भरोसा

प्रतिदिन शाम 5 बजे से होगी कथा

आयोजकों के अनुसार, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन प्रतिदिन सायं 5 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा, कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

डॉ. नीरज बोरा ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की, उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, मुख्यमंत्री से हुई भेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का भी महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।