Home Bihar अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई राजनीति, तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार...

अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई राजनीति, तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

49
0

सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे टीएमसी सांसद, घटना पर सियासत तेज

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, इस घटना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “कायराना हमला” बताया और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक करार दिया, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, उन्होंने अभिषेक बनर्जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राजनीतिक असहमति और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र की पहचान हैं, लेकिन हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।

‘लोकतंत्र में संवाद की जगह हिंसा चिंता का विषय’

अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में नीतिगत विरोध, असहमति और शांतिपूर्ण प्रदर्शन स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का हिस्सा हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि संवाद और सहमति की जगह यदि हिंसा और द्वेष को बढ़ावा दिया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करता है, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग आखिर किससे की जाए।

Also Read – सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक कांस्टेबल घायल

प्रधानमंत्री मोदी पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा, उन्होंने कहा कि यदि अन्य देशों में राजनीतिक हिंसा को लोकतंत्र के लिए खतरा माना जाता है, तो भारत में होने वाली ऐसी घटनाओं की भी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी शनिवार को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर क्षेत्र में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनके काफिले पर कथित तौर पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके गए, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश भी की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अभिषेक बनर्जी को सुरक्षा घेरे में लेकर वहां से निकाला। घटना के बाद उनकी फटी हुई कमीज और हेलमेट पहने तस्वीरें भी सामने आईं।

अभिषेक बनर्जी ने बताया पूर्व नियोजित हमला

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व नियोजित था, उन्होंने कहा कि उन्हें निशाना बनाने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से माहौल बनाया गया था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, इस घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर चुनाव बाद हिंसा और राजनीतिक टकराव के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है।