Home Bihar राबड़ी आवास पर CM सम्राट चौधरी का सख्त बयान: ‘कुछ लोगों को...

राबड़ी आवास पर CM सम्राट चौधरी का सख्त बयान: ‘कुछ लोगों को लगता है…’, किया बड़ा ऐलान

47
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी आवास को लेकर बड़ा बयान दिया है, मंगलवार (02 जून 2026) को शेखपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकारी आवास और जनसेवा को लेकर अपनी बात रखी।

‘सरकारी घर में रहना अधिकार नहीं, जिम्मेदारी है’

सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि सरकारी आवास स्थायी संपत्ति है, जबकि यह जनता की सेवा के लिए दिया गया एक माध्यम है, उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के लिए यह “बपौती” नहीं हो सकती।

Also Read – नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम? 21 जून की अहम बैठक ने बढ़ाई हलचल

नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार की सेवा का अवसर दिया है, उन्होंने यह भी कहा कि जब वे मुख्यमंत्री आवास में गए, तो उन्होंने उसे “लोक सेवक आवास” के रूप में पहचान दिलाने की बात कही, अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत सुविधाओं और अलग-अलग घरों की मांग करते हैं, जबकि असली काम जनता की सेवा करना है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे अब तक कई सरकारी आवासों में रहे हैं, लेकिन उन्हें इनका कोई मोह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पार्टी या नेतृत्व उनसे जिम्मेदारी समाप्त करने को कहेगा, तो वे 24 घंटे के भीतर सरकारी आवास छोड़ देंगे, शेखपुरा में दिया गया यह बयान बिहार की राजनीति में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। सम्राट चौधरी ने जहां सरकारी आवास की अवधारणा पर सवाल उठाए, वहीं विपक्ष पर भी तीखे हमले किए।