Home Bihar NEET पेपर लीक विवाद के बीच पटना में छात्रा की आत्महत्या, परीक्षा...

NEET पेपर लीक विवाद के बीच पटना में छात्रा की आत्महत्या, परीक्षा तनाव पर गंभीर सवाल

36
0

NEET पेपर लीक विवाद के बीच छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी क्रम में समस्तीपुर की रहने वाली छात्रा श्रुति कुमारी ने पटना में आत्महत्या कर ली, घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय कॉलोनी के राधे कृष्ण हॉस्टल (कमरा नंबर 2A/26) की है, जहां मंगलवार, 2 जून को छात्रा का शव मिला।

NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा

श्रुति वर्ष 2024 से इसी हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी, जानकारी के अनुसार, वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई थी, सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर घटना का पता चला, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read – कुशीनगर में CM योगी का बड़ा ऐलान: ‘मच्छर और माफिया खत्म किए’, फाजिलनगर का नाम होगा ‘पावागढ़

मानसिक तनाव की बात सामने आई

छात्रा के दोस्तों के अनुसार, श्रुति मानसिक रूप से परेशान रहती थी और कहती थी कि उसके माता-पिता उससे बात नहीं करते, हाल ही में वह अपने गांव से पटना लौटी थी, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

देश में परीक्षा तनाव को लेकर चिंता

इससे पहले मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी का भी मामला सामने आया था, जिसमें उसने कथित रूप से परीक्षा तनाव और पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी, यह घटना परीक्षा प्रणाली, मानसिक स्वास्थ्य और छात्रों पर बढ़ते दबाव को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।