उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है, पार्टी नेतृत्व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहा है और संगठन में उन्हें 33 प्रतिशत तक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में रणनीति बनाई जा रही है।
महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी यूपी इकाई में उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री स्तर पर महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर गंभीर मंथन चल रहा है, पार्टी का लक्ष्य है कि संगठन में अधिक सक्षम और अनुभवी महिला नेताओं को आगे लाया जाए, ताकि चुनावी रणनीति को और मजबूत किया जा सके,वर्तमान में प्रदेश संगठन में 45 पदाधिकारी कार्यरत हैं, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं, इस बार संगठन में नए चेहरों को अवसर देने और कुछ पुराने पदाधिकारियों की भूमिका में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
संगठन में 33% महिला भागीदारी का लक्ष्य
बीजेपी का फोकस इस बार महिलाओं की भागीदारी को 33 प्रतिशत तक पहुंचाने पर है, इससे न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि आगामी विधानसभा, निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी की रणनीति भी मजबूत होगी,आगामी चुनावों को देखते हुए प्रदेश संगठन का पुनर्गठन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, पार्टी इस संगठन के माध्यम से विधानसभा, निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी करेगी, इसे ध्यान में रखते हुए कई स्तरों पर बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Also Read – बिहार सरकार का बड़ा फैसला: लेट आने पर कटेगी सैलरी, सिर्फ 30 मिनट का मिलेगा लंच ब्रेक
सूत्रों के मुताबिक, जून के पहले सप्ताह में प्रदेश इकाई, क्षेत्रीय अध्यक्षों और विभिन्न निगमों, आयोगों एवं बोर्डों में नई नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है।
अनुभवी और नए चेहरों को मौका
प्रदेश संगठन में लगभग 12 ऐसी महिला नेताओं की सूची तैयार की गई है, जिनके पास संगठन और चुनाव दोनों का अनुभव है, पार्टी का फोकस पढ़ी-लिखी और प्रभावशाली महिला वक्ताओं को आगे बढ़ाने पर है साथ ही, लंबे समय से संगठन में कार्यरत कई पदाधिकारियों की भूमिका में भी बदलाव की संभावना है।
संभावित बदलावों की सूची
- 45 पदाधिकारियों में 11 महिलाएं वर्तमान में शामिल
- महिला भागीदारी को 24% से बढ़ाकर 33% करने का लक्ष्य
- कई पुराने पदाधिकारियों की भूमिका में बदलाव संभव
- नए और युवा चेहरों को संगठन में मौका मिलने की संभावना
- अनुभवी महिला नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी
प्रमुख महिला नेताओं की भूमिका पर नजर
पार्टी संगठन में कई वरिष्ठ महिला नेताओं की भूमिका में बदलाव की चर्चा है, कुछ को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि कुछ को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है, बीजेपी महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाकर सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, यूपी बीजेपी का यह प्रस्तावित संगठनात्मक फेरबदल आगामी चुनावों की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, अब देखना होगा कि यह बदलाव पार्टी को जमीनी स्तर पर कितनी मजबूती देता है और क्या इससे संगठन को नई दिशा मिलती है।






