शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. लेकिन, बचपन में सुहाना खान को अपने स्किन कलर के कारण लोगों से ताने सुनने को मिलते थे. आज के वक्त में सुहाना अपने स्टाइलिश अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं, जबकि बचपन में वो काफी सांवली हुआ करती थीं. उन्हें उनकी रंगत के कारण लोग भला-बुरा कहते थे. लेकिन, सुहाना ने लोगों की बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया.
‘मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं…’बचपन से ही सुहाना खान को अपने स्किन कलर के कारण रंगभेद का सामना करना पड़ा था. कुछ सालों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मुद्दे को लेकर खुलकर अपनी बात रखी थी और लोगों को स्किन के चलते ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई थी.
सुहाना ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘इस वक्त बहुत कुछ चला रहा है और ये उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है. ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, ये हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना के साथ बड़ा होता है. मैं जब 12 साल की थी तब मुझे लोगों द्वारा बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं. ऐसे कमेंट्स भारत के लोग करते हैं, जबकि हम सभी भारतीय मुख्य रूप से ब्राउन कलर के ही होते हैं.’
‘मुझे दुख है कि…’मैं बदसूरत हूं…’ जब शाहरुख की बेटी सुहाना खान का छलका दर्द, सांवले रंग का मजाक उड़ाते थे लोग
सुहाना ने इस मुद्दे पर दुख जताया था और लिखा था, ‘मुझे दुख है कि अगर सोशल मीडिया इंडियन मैचमेकिंग या यहां तक कि आपकी खुद की फैमिली ने भी आपको आश्वस्त किया है कि अगर आप 5″7 (हाइट) और आपका कलर साफ नहीं है तो आप सुंदर नहीं हैं. मैं 5″3 की हूं और ब्राउन कलर की हूं. इसके बाद भी मैं खुश हूं और आपको भी होना चाहिए.’
‘किंग’ में नजर आएंगी सुहाना खान
सुहाना 2019 में फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ में काम कर चुकी हैं. ये 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2023 में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) से बॉलीवुड डेब्यू किया था. वहीं अब वो अपने पिता की फिल्म ‘किंग’ से थिएट्रिकल डेब्यू करेंगी. ये फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी.






