लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मायावती ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मायावती ने अपने संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनाएं।”
राजनीतिक तौर पर अलग-अलग विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों नेताओं के बीच यह शुभकामना संदेश राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक परंपराओं का उदाहरण माना जा रहा है।






