Home Uncategorized ब्राह्मणों के एनकाउंटर की संख्या पर मचा घमासान ! यूपी में होगा...

ब्राह्मणों के एनकाउंटर की संख्या पर मचा घमासान ! यूपी में होगा बीजेपी का इम्तिहान !

62
0

यूपी के एनकाउंटर पर अब छिड़ गई है नई सियासी जंग! एक पोस्ट ने ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है कि 2027 के चुनाव तक इसकी गूंज सुनाई दे सकती है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एनकाउंटर में सबसे ज्यादा मुस्लिम और ब्राह्मण ही क्यों? क्या अपराध के खिलाफ कार्रवाई पर अब जाति और धर्म की राजनीति हावी होगी, या फिर विपक्ष को मिल गया है बीजेपी को घेरने का नया हथियार?”

ALSO READ प्रतापगढ़ जिला बना डाला गरीबी का रिकॉर्ड ! एक पोस्ट से उठा तूफान

उत्तर प्रदेश में 2017 से शुरू हुई अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर नीति एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में दावा किया गया कि 31 मार्च 2017 से 5 सितंबर 2024 तक कुल 207 अपराधी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए, जिनमें 67 मुस्लिम और 20 ब्राह्मण थे। इसी के बाद विपक्ष को सरकार पर सवाल उठाने का नया मुद्दा मिल गया है। विपक्ष पूछ रहा है कि आखिर मुस्लिम और ब्राह्मण सबसे ज्यादा निशाने पर क्यों रहे? 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुद्दा और संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि ब्राह्मण मतदाता करीब 100 से 120 सीटों पर प्रभाव रखते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर विपक्ष इस मुद्दे को ब्राह्मण समाज के बीच मजबूत तरीके से उठाने में सफल रहा तो बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि योगी सरकार लगातार यही कहती रही है कि “अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और कानून के अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।” अब देखना होगा कि एनकाउंटर के आंकड़ों पर शुरू हुई यह बहस 2027 की राजनीति में कितना बड़ा असर डालती है।